सलमान खान ने दोस्ती के लिए घटाई अपनी फीस? 'SVC63' के लिए ले रहे इतने करोड़ रुपये

Published on 1 अग॰ 2026

सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'SVC63' को लेकर चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर ने इस फिल्म के लिए अपनी फीस में बड़ी कटौती की है. आइए जानते हैं इसके पीछे की क्या वजह है.

Written By : एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क |  Edited By: Diksha Sharma |  Updated at : 01 Aug 2026 04:10 PM (IST)

Preferred Sources

Salman Khan Takes a Pay Cut for SVC63 Here is How Much He Will Charge सलमान खान ने दोस्ती के लिए घटाई अपनी फीस? 'SVC63' के लिए ले रहे इतने करोड़ रुपये

SVC63 के लिए कितनी फीस ले रहे सलमान खान?

Source : salman khan instagram

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अपनी दरियादिली और दोस्तों के लिए कुछ भी कर गुजरने के अंदाज के लिए जाने जाते हैं. एक बार फिर उन्होंने ये साबित कर दिया है कि उनके लिए रिश्तों की अहमियत पैसों से कहीं ज्यादा है. दरअसल, सलमान खान ने अपनी आने वाली एक्शन-एंटरटेनर फिल्म 'SVC63' के लिए अपनी फीस में भारी कटौती की है. 

'SVC63' के लिए कितनी फीस ले रहे सलमान खान?
ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान आमतौर पर किसी फिल्म के लिए 120 करोड़ रुपये से ज्यादा चार्ज करते हैं. हालांकि, इस खास प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने अपनी फीस घटाकर लगभग 70 करोड़ रुपये करने का फैसला किया है. यानी इस बार सलमान खान अपनी हर फिल्म के मुकाबले करीब 50 करोड़ रुपये कम फीस लेंगे. 

सलमान खान ने दोस्ती के लिए घटाई अपनी फीस? 'SVC63' के लिए ले रहे इतने करोड़ रुपये

दोस्त प्रोड्यूसर के लिए लिया बड़ा फैसला
बताया जा रहा है कि सलमान खान ने ये कदम फिल्म के प्रोड्यूसर रफी काजी के साथ अपनी गहरी दोस्ती के चलते उठाया है. फिल्म का बजट कंट्रोल में रहे और प्रोजेक्ट को बड़े पैमाने पर आसानी से बनाया जा सके, इसी को ध्यान में रखते हुए भाईजान ने लगभग 50 करोड़ रुपये का भारी पे-कट स्वीकार किया है. 

सलमान खान ने दोस्ती के लिए घटाई अपनी फीस? 'SVC63' के लिए ले रहे इतने करोड़ रुपये

ये भी पढ़ें:- अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत

'SVC63' में नयनतारा संग स्क्रीन शेयर करेंगे सलमान खान
'SVC63' एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन वामशी पैदिपल्ली कर रहे हैं. फिल्म के प्रोड्यूसर दिल राजू हैं. इस फिल्म में नयनतारा भी लीड रोल में हैं. फिल्म में सलमान जोरदार एक्शन करते नजर आएंगे. ये फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होने के लिए शेड्यूल है. इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

सलमान खान ने दोस्ती के लिए घटाई अपनी फीस? 'SVC63' के लिए ले रहे इतने करोड़ रुपये

जल्द ही 'मातृभूमि' में नजर आएंगे सलमान खान
इसके अलावा सलमान खान के पास फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' है. अपूर्व लाखिया फिल्म के डायरेक्टर हैं. इसमें सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में नजर आएंगी. 'मातृभूमि' साल 2020 में गलवान घाटी में हुई चीनी और भारतीय सैनिकों की झड़प पर बेस्ड है. इसमें सलमान, कर्नल संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं. पहले इस फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' था, जिसे बाद में बदल दिया गया था. ये फिल्म इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है.

पिछली बार 'सिकंदर' में दिखे थे सलमान खान
सलमान खान पिछली बार फिल्म 'सिकंदर' में नजर आए थे. इस फिल्म से मेकर्स को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी. इस फिल्म में काजल अग्रवाल और रश्मिका मंदाना, सत्यराज और शरमन जोशी जैसे एक्टर्स नजर आए थे. फिल्म के डायरेक्टर ए आर मुरुगादॉस थे. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. 

ये भी पढ़ें:- आर्यन खान के साथ स्पॉट हुईं विनी तकैर कौन हैं? जानें डेनिश सिंगर के बारे में सबकुछ

और पढ़ें

Published at : 01 Aug 2026 04:10 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola