नाना पाटेकर के निधन पर ये क्या बोल गईं Tanushree Dutta? एक्ट्रेस का शॉकिंग रिएक्शन हुआ वायरल - tanushree dutta shocking reaction on nana patekar demise shares post on social media

Published on 8 अक्टू॰ 2026

अभिनेता नाना पाटेकर के निधन को लेकर अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आ गई है।

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. नाना पाटेकर का हुआ देहांत

  2. तनुश्री दत्ता ने किया रिएक्ट

  3. एक्टर की मौत पर बोलीं तनुश्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के वेटरन एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। नाना की मौत की खबर सामने आने के बाद हिंदी सिनेमा में मातम पसर गया है और तमाम सेलेब्स इस दिग्गज को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

इस मामले में अभिनेत्री तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) भी पीछे नहीं रही हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर नाना पाटेकर के देहांत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, अपने इस रिएक्शन में तनुश्री ने कुछ ऐसा कहा दिया है, जो फिलहाल चर्चा का विषय बन गया है। 

नाना पाटेकर की मौत पर तनुश्री दत्ता का रिएक्शन

8 अक्टूबर सुबह 5:20 पर डॉक्टर ने नाना पाटेकर को मृत घोषित कर दिया और उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई। अब अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने नाना की मौत की खबर सुनने के बाद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में प्रतिक्रिया व्यक्त की है और बोला है- 

यह भी पढ़ें- पर्दे पर आखिरी बार दिखेगी Nana Patekar की झलक, मौत से पहले पूरी कर ली थी हॉरर कॉमेडी फिल्म

ana patekar tanushree dutta (1)

मैंने सुना है, मुझे खबर मिल गई है। लेकिन आज मेरा काम का दिन है। मैं एक इवेंट में शामिल होने के लिए आज लखनऊ जा रही हू और फिलहाल उसी पर फोकस करना चाहती हूं। यह सब होने के लिए कितना अजीब दिन है, क्योंकि मैं लखनऊ में एक बहुत बड़ा इवेंट कर रही हू, जो इस वक्त मेरे लिए बहुत जरूरी है।

nana patekar tanushree dutta

इस इवेंट के लिए मैंने अपने पूरे दिन की प्लानिंग कर रखी थी। मैं लाइव आना चाहती थी, कंटेंट पोस्ट करना चाहती थी। अब मुझे चिंता हो रही है कि शाम को सारा मीडिया ईविल डेड में दिलचस्पी लेगा। इसलिए, मैं ये बताना चाहती हूं कि जब मुझे समझ आ जाएगा कि मुझे कैसी प्रतिक्रिया देनी चाहिए, तब मैं इस मामले पर स्पष्ट प्रतिक्रिया दूंगी। फिलहाल तो उनके (नाना पाटेकर) परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

इस तरह से नाना पाटेकर के देहांत पर अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने पहली प्रतिक्रिया दी है। मालूम हो कि एक विवाद को लेकर नाना और तनुश्री का नाम काफी चर्चा में रहा था।

नाना और तनुश्री का विवाद

साल 2018 में MeToo आंदोलन की शुरुआत के जरिए नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता का विवाद काफी गर्माया था। तनुश्री दत्ता ने उस वक्त अभिनेता पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और बताया था कि फिल्म हॉर्न ओके (2008) के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उन्हें गलत तरीके से छुआ और डांस स्टेप्स सिखाने के बहाने अनुचित व्यवहार किया।

तनुश्री ने इस मामले की पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में सबूतों के अभाव के चलते कोर्ट के आदेश के बाद इस मामले को बंद कर दिया गया। तनुश्री ने ये भी आरोप लगाया था कि नाना के कहने पर मेकर्स ने उन्हें फिल्म से बाहर का रास्ता दिखाया था।