Tej Pratap Yadav Jail: बेऊर जेल में तेजप्रताप यादव की बिगड़ी तबीयत, खाना खाने से भी किया इनकार

Published on 27 जुल॰ 2026

Time Published: Monday, July 27, 2026, 16:37 [IST]

Tej Pratap Yadav Jail: बिहार बंद के दौरान हुए कथित उपद्रव मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया गया। तेजप्रताप की ओर से जमानत याचिका दाखिल की गई है।

वहीं, सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें जेल के मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। इस बीच एफआईआर में पुलिस पर जानलेवा हमला, सरकारी संपत्ति को नुकसान और भीड़ को उकसाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जबकि तेजस्वी यादव ने गिरफ्तारी को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

Tej Pratap Yadav Jail

एफआईआर में क्या हैं तेजप्रताप पर आरोप?

पटना के गांधी मैदान थाने में दर्ज एफआईआर में तेजप्रताप यादव पर हत्या के प्रयास, दंगा भड़काने, अश्लील प्रदर्शन समेत 12 से अधिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार, बिहार बंद के दौरान प्रदर्शनकारी पुलिस पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला करने लगे, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हुए। एफआईआर में आरोप है कि तेजप्रताप के मौके पर पहुंचने के बाद भीड़ और अधिक उग्र हो गई तथा सरकारी वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया।

ये भी पढे़ं: 10 साल के लिए जेल जाएंगे तेज प्रताप यादव? NEET विवाद में बुरे फंसे, किन धाराओं में दर्ज हुआ केस?

मजिस्ट्रेट ने भेजा बेऊर जेल, मेडिकल निगरानी में रखा गया

शनिवार देर रात पुलिस तेजप्रताप यादव को नौबतपुर थाने से छज्जूबाग स्थित मजिस्ट्रेट कोर्ट लेकर पहुंची। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजने का आदेश दिया। जेल पहुंचने के बाद सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया। सूत्रों के मुताबिक, शुरुआत में उन्होंने जेल का खाना खाने से इनकार किया, लेकिन अधिकारियों के समझाने पर सोमवार सुबह नाश्ते में रोटी, दाल और सब्जी खाई।

अनुष्का के भाई का वीडियो बना चर्चा का विषय

तेजप्रताप की गिरफ्तारी के बीच अनुष्का के भाई आकाश यादव ने उज्जैनी को गोद में लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो के बैकग्राउंड में संदेश सुनाई देता है कि "बदला समय लेता है, इंसान नहीं। जिसने जैसा बोया है, वैसा ही काटेगा।" इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, वीडियो में किसी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया गया है।

ये भी पढे़ं: Bihar News: यूरोप से लौटते ही फायर मोड में तेजस्वी यादव, तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर सम्राट सरकार को दी चुनौती

तेजस्वी यादव ने भाई के समर्थन में सरकार को घेरा

तेजप्रताप यादव को जेल भेजे जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खुलकर उनके समर्थन में सामने आए। उन्होंने कहा कि आंदोलन समाप्त होने के बाद भी आंदोलन में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि सरकार विरोध की आवाज को दबाने के लिए लोगों को जेल भेज रही है। उन्होंने कहा कि उनके बड़े भाई को भी इसी क्रम में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।