Thalapathy Vijay की इकलौती बॉलीवुड फिल्म, 14 साल पहले हुई थी रिलीज, जानें कितनी कमाई की थी

Published on 24 जुल॰ 2026

Thalapathy Vijay की इकलौती बॉलीवुड फिल्म, 14 साल पहले हुई थी रिलीज, जानें कितनी कमाई की थी

थलपति विजय की बॉलीवुड फिल्म

Thalapathy Vijay Bollywood Movie: सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय इन दिनों अपनी नई और एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म ‘जन नेता’ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में चल रहे हैं. 23 जुलाई को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फैंस को उनकी ये फिल्म काफी पसंद आ रही है और बॉक्स ऑफिस पर इसे पहले दिन अच्छे रिस्पॉन्स मिला है. इसी बीच चलिए 14 साल पहले आई एक ऐसी बॉलीवुड फिल्म के बारे में बात करते हैं, जिसमें विजय ने काम किया था.

थलपति विजय तीन दशकों से फिल्मों में काम कर रहे हैं. अपने अब तक के करियर में उन्होंने 69 फिल्में की हैं. हालांकि, इतने लंबे करियर में वो किसी भी बॉलीवुड फिल्म में फुल फ्लेज्ड रोल में नहीं दिखे हैं. हालांकि, एक हिंदी पिक्चर में उन्होंने कैमियो जरूर किया था. दरअसल, वो फिल्म है साल 2012 में आई अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा की ‘राउडी राठौड़’.

‘राउडी राठौड़’ के गाने में कैमियो रोल

ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी. इस फिल्म का गाना ‘चिंता ता ता’ भी काफी हिट हुआ था. इसी गाने में थलपति विजय ने कैमियो किया था. वो इस गाने में सिर्फ कुछ सेकेंड के लिए ही दिखे थे, लेकिन उनका छोटा सा सीन फैंस के लिए यादगार बन गया था. ‘राउडी राठौड़’ के अलावा थलपति विजय ने किसी भी बॉलीवुड पिक्चर में काम नहीं किया है.

‘राउडी राठौड़’ ने कितनी कमाई की थी?

प्रभु देवा के डायरेक्शन में बनी ‘राउडी राठौड़’ को लोगों ने काफी पसंद किया था. बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार इस फिल्म का बजट 77 करोड़ रुपये था. वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 198 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. विजय कैसे इस फिल्म का हिस्सा बने थे, उसके पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है, जिसके बारे एक इंटरव्यू में खुद प्रभु देवा ने बताया था.

कैसे अक्षय कुमार की फिल्म का हिस्सा बने थे विजय?

प्रभु देवा ने बताया था कि जब ‘चिंता ता ता’ गाने पर काम चल रहा था तो उन्हें जानकारी मिली थी कि थलपति विजय मुंबई में अपनी फिल्म ‘थुप्पाकी’ की शूटिंग कर रहे हैं. तभी उन्हें ख्याल आया कि क्यों न इस गाने में विजय को शामिल कर लिया जाए. प्रभु देवा पहले तो थलपति विजय को कॉल करने से हिचकिचा रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने फोन किया और सीन के बारे में बताया कि आपको अक्षय कुमार के साथ डांस करना है. प्रभु देवा के मुताबिक एक मिनट में ही विजय गाने में आने के लिए तैयार हो गए थे.

ये भी पढ़ें-

थलपति विजय ही नहीं, इन 5 कलाकारों ने भी करियर की पीक पर संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया

कब तक लॉर्ड बॉबी को विलेन बनाओगे? जन नेता में फीके लगे, विजय के सामने स्टारडम गुल

बहरहाल, अगर बात ‘जन नेता’ की करें तो ये थलपति विजय के एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म है. अब वो फिल्मों में काम नहीं करेंगे. इस फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. माना जा रहा है कि आगे भी ये फिल्म इसी तरह कमाई करेगी.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button