Owaisi vs Rameshwar Sharma: धमकी वाला मिसाइल युद्ध..जुबानी जमाखर्च, सियासत शुद्ध, क्या MP में ध्यान खीचनें में कामयाब रहे ओवैसी? देखिए पूरी रिपोर्ट
Owaisi vs Rameshwar Sharma | Photo Credit: IBC24
Modified Date: September 16, 2026 / 11:42 pm IST
Published Date: September 16, 2026 11:41 pm IST
HIGHLIGHTS
- ओवैसी का पलटवार
- रामेश्वर शर्मा को चुनौती और अपशब्द
- रामेश्वर शर्मा का जवाब
भोपाल: Owaisi vs Rameshwar Sharma भोपाल में UCC के विरोध में पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी, लेकिन मंच से ऐसा बयान दे गए कि अब पूरा फोकस UCC (Uniform Civil Code) से हटकर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा (BJP MLA Rameshwar Sharma) के साथ उनकी जुबानी जंग पर आ गया है। (Uniform Civil Code Bhopal) रामेश्वर शर्मा के मिसाइल वाले बयान पर ओवैसी ने पलटवार करते हुए उन्हें खुली चुनौती दी और इसके बाद रामेश्वर शर्मा ने भी ओवैसी पर तीखा हमला बोला। अब दोनों नेताओं के बयानों ने भोपाल की सियासत में नया विवाद खड़ा कर दिया है। आखिर ये जुबानी जंग इतनी तल्ख क्यों हो गई?
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी भोपाल आए तो थे। UCC का विरोध करने लेकिन बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के मिसाइल वाले बयान का जवाब देकर जुबानी जंग का नया मोर्चा खोल दिया..एक सभा के दौरान ओवैसी ने मंच से रामेश्वर शर्मा के लिए माई के लाल और हिजड़ा जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर भोपाल में सियासी भूचाल मचा दिया।
ओवैसी के बयान के बाद रामेश्वर शर्मा ने भी आक्रामकता से पलटवार किया। उन्होंने ओवैसी पर सीधा हमला किया कि जब-जब आतंकवाद पर मिसाइल चलती है तो ओवैसी को दर्द क्यों होता है।
यानी मिसाइल से शुरू हुई जुबानी लड़ाई अब माई के लाल और हिजड़े पर आ गई है। लेकिन सवाल है कि औवेसी जब UCC का विरोध करने भोपाल आए थे तो इस स्तरहीन जुबानी जंग में क्यों उलझे। क्या उनका मकसद केवल ध्यान खींचना था। सबसे बड़ा सवाल ये कि शब्दों की मर्यादा लांघने से आखिर मध्यप्रदेश की राजनीति में किसका नफा-नुकसान होगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Book Reading Earnings: अब किताब पढ़ने पर मिलेंगे पैसे, 15 मिनट रीडिंग पर 76 रुपये की होगी इनकम, आखिर क्यों अपनाया ये तरीका? जानें पूरा मामला
- UP PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: योगी सरकार की पहल से लाखों उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ शून्य, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशन हो रहे यूपी के 8.25 लाख घर
- IPO Listing News: आज IPO की लिस्टिंग में किसका चला सिक्का? जानें किस कंपनी ने दिया तगड़ा मुनाफा और कौन निकली फिसड्डी?
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
प्रश्न 1: ओवैसी भोपाल क्यों आए थे?
उत्तर: यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) का विरोध करने।
प्रश्न 2: विवाद कैसे शुरू हुआ?
उत्तर: रामेश्वर शर्मा के मिसाइल वाले बयान पर ओवैसी ने पलटवार किया।
प्रश्न 3: ओवैसी ने क्या कहा?
उत्तर: उन्होंने रामेश्वर शर्मा को माई के लाल और हिजड़ा कहा।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
Web Title: Bhopal UCC Row: Owaisi and BJP MLA Rameshwar Sharma Clash Over ‘Missile’ Remark
शहर की खबरें
advertisement will close in 10 seconds ×