The Hundred 2026 में दिखेगा भारतीय स्टार्स का जलवा, जानिए किस टीम से खेलेंगी भारतीय महिला खिलाड़ी| Navbharat Live

Published on 22 जुल॰ 2026

Updated On: Jul 22, 2026 | 03:15 PM IST

विज्ञापन

सार

The Hundred 2026 Women's Team: द हंडरेड में भारतीय महिला खिलाड़ी दिखाएंगी अपना जलवा। जानिए स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा किस टीम से खेलती नजर आएंगी।

Indian stars to shine in The Hundred 2026; find out which teams the Indian women players will represent.

स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा (सोर्स- सोशल मीडिया)

विस्तार

Indian Women Cricketers In The Hundred 2026: इंग्लैंड की लोकप्रिय फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग द हंडरेड के सातवें सीजन की शुरुआत मंगलवार से द ओवल में होगी। पुरुष और महिला दोनों टूर्नामेंट एक साथ शुरू होंगे। भारतीय खिलाड़ी सिर्फ महिला प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकती हैं और T20 वर्ल्ड कप के बाद अब भारत की कई स्टार खिलाड़ी एक बार फिर इंग्लैंड की धरती पर जोश में नजर आएंगी।

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की ओर से खेलेंगी मंधाना

भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना इस बार मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की ओर से खेलेंगी। ये उनका पांचवां द हंडरेड सीजन होगा, लेकिन पहली बार वो इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनी हैं। इससे पहले वो 2021 से 2024 तक सदर्न ब्रेव के लिए खेल चुकी हैं और 2023 में टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। मंधाना इस बार ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज कप्तान मेग लैनिंग के नेतृत्व में खेलेंगी। मैनचेस्टर सुपर जायंट्स अब तक कभी भी टूर्नामेंट के टॉप-4 में जगह नहीं बना सकी है।

ऋचा घोष भी होंगी सुपर जायंट्स का हिस्सा

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष भी इस सीजन मैनचेस्टर सुपर जायंट्स से खेलेंगी। महिला प्रीमियर लीग (WPL) की तरह यहां भी वो स्मृति मंधाना की टीममेट होंगी। ये द हंडरेड में ऋचा की लगातार तीसरी अलग फ्रेंचाइजी होगी। इससे पहले वो लंदन स्पिरिट और बर्मिंघम फीनिक्स का हिस्सा रह चुकी हैं। हालांकि पिछले दोनों सीजन में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन हाल ही T20 वर्ल्ड कप में उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की और अब वो इस टूर्नामेंट में दमदार वापसी की कोशिश करेंगी।

सम्बंधित ख़बरें

जेमिमा रोड्रिग्स की सदर्न ब्रेव में एंट्री

भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स इस बार सदर्न ब्रेव की ओर से खेलेंगी। वो पहले सनराइजर्स लीड्स का हिस्सा थीं। दिल्ली कैपिटल्स की तरह यहां भी उनकी मुलाकात कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट और हेड कोच जोनाथन बैटी से होगी। जेमिमा का पहला द हंडरेड सीजन शानदार रहा था, लेकिन उसके बाद वो वैसी लय बरकरार नहीं रख सकीं। इस बार वो फिर से बड़ी पारियां खेलने के इरादे से उतरेंगी।

दीप्ति शर्मा फिर दिखाएंगी ऑलराउंड कमाल

भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा इस बार सनराइजर्स की टीम का हिस्सा होंगी। 2024 में उन्होंने लंदन स्पिरिट को आखिरी गेंद पर विजयी छक्का लगाकर खिताब जिताया था और बल्ले व गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था।

दीप्ति ने पिछले सीजन में 212 रन बनाने के साथ आठ विकेट भी लिए थे। इस बार वह जेस जोनासन के साथ स्पिन विभाग संभालेंगी और टीम की कप्तानी डैनी गिब्सन करेंगी।

यह भी पढ़ें:- शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में फंसे डेविड वॉर्नर, कोर्ट में कबूला जुर्म; अब हो सकती है जेल

भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें

T20 वर्ल्ड कप में भारत के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा के पास द हंडरेड 2026 में शानदार प्रदर्शन कर अपने फॅार्म में लौटने का सुनहरा मौका होगा। इंग्लैंड की इस हाई-प्रोफाइल लीग में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें रहेंगी।

Follow Navbharatlive whatsapp