The Vvaan Trailer OUT: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म द वन का ट्रेलर जारी हो गया है। ढाई मिनट का ट्रेलर रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है।

द वन का ट्रेलर आउट। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया
HighLights
'द वन' का ट्रेलर सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है
फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं
यह फिल्म बिहार की वन देवी मंदिर पर आधारित है
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोस्ट अवेटेड फिल्म द वन (The Vvaan) का ट्रेलर जारी हो गया है। रिलीज के बाद ही यह सोशल मीडिया पर छा गया है और लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म द वन इस वक्त फिल्मी गलियारों में सबसे चर्चित फिल्मों में शुमार है। फिल्म की कहानी छठी मइया और बिहार की द वन देवी मंदिर के इर्द-गिर्द घूमती है।
द वन का ट्रेलर आउट
फिल्म की कहानी शहर में पले-बढ़े शख्स (सिद्धार्थ मल्होत्रा) की कहानी है जो अपने पैतृक गांव न न जाने का बहाना करता है। मगर उसका भाई (अनूप सोनी) उसे छठ पर घर आने के लिए कहता है। उसकी उसकी पत्नी (तमन्ना भाटिया) भी छठ के मौके पर गांव जाने की जिद्द करती है।
जब वह अपने पैतृक गांव जाता है तो उसे वन देवी मंदिर (Van Devi Mandir) का गहरा रहस्य पता चलता है। कभी विकास के लिए जंगल काटने वाला शख्स उसी जंगल का रक्षक बन जाता है। फिल्म का 2 मिनट 44 सेकंड का ट्रेलर दमदार है। ट्रेलर में कॉमेडी, डर और मैथोलॉजी का मेल है।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है ट्रेलर
सोशल मीडिया पर द वन का ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है। अपलोड होते ही यह वायरल हो गया है। एक यूजर ने कहा, "द वन अपने अनोखे विजुअल्स और हटकर इस्तेमाल की गई भाषा से लोगों को उत्साहित और रोमांचित करता है। एक और बोल्ड पेशकश के साथ सबको चौंकाने के लिए तैयार है।" कई लोग फिल्म के फ्रेम्स की तारीफ कर रहे हैं।
#TheVvaanTrailer encapsulates faith, devotion, spirituality, humor and creates an atmospheric tension that makes it promising and potent.#SidharthMalhotra dives into his most complex role yet and is complimented by #TamannaahBhatia.
Also, it’s heartwarming to see seasoned…
— Vishwajit Patil (@_PatilVishwajit) September 16, 2026
#TheVvaanTrailer encapsulates faith, devotion, spirituality, humor and creates an atmospheric tension that makes it promising and potent.#SidharthMalhotra dives into his most complex role yet and is complimented by #TamannaahBhatia.
Also, it’s heartwarming to see seasoned…
— Vishwajit Patil (@_PatilVishwajit) September 16, 2026
अनुरभ कुमार और दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी फिल्म द वन 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में सिद्धार्थ, तमन्ना, अनूप सोनी, श्वेता तिवारी, सुनील ग्रोवर और मनीष पॉल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़ें- YouTube पर आते ही छाया The Vvaan का 'छठ गीत', मनोकामना के लिए घाट पर पूजा करती दिखीं तमन्ना