Tigor की छुट्टी, Tata Aeris ने संभाली कमान! लॉन्च हो गई नई सेडान, Dzire से होगी टक्कर

Published on 25 सित॰ 2026

Tigor की छुट्टी, Tata Aeris ने संभाली कमान! लॉन्च हो गई नई सेडान, Dzire से होगी टक्कर

Aeris में 6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा दिया गया है

भारतीय बाजार में आखिरकार लंबे इंतजार के बाद टाटा मोटर्स ने सब-कॉम्पैक्ट सेडान Aeris को लॉन्च कर दिया है. जिसकी कीमत 5.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. नई एरिस, टियागो पर बेस्ड सेडान है, जिसने टाटा टियागो की जगह ली है. ज्यादा फीचर्स, शानदार स्टाइल मिनिमलिस्टिक इंटीरियर के साथ ये कार कितनी दमदार है चलिए आपको बताते हैं.

टाटा एरिस: कीमत

पेट्रोल पेट्रोल + सीएनजी
मीट्रिक टन एएमटी मीट्रिक टन एएमटी
स्मार्ट 5.29 लाख रुपये – 6.29 लाख रुपये –
प्योर 6.14 लाख रुपये टीबीए 7.14 लाख रुपये टीबीए
प्योर प्लस 6.74 लाख रुपये टीबीए 7.74 लाख रुपये टीबीए
क्रिएटिव 7.49 लाख रुपये टीबीए 8.49 लाख रुपये टीबीए
एकौपलिस्टड 8.19 लाख रुपये टीबीए 9.19 लाख रुपये टीबीए

बेस मॉडल एयरोस स्मार्ट की कीमत 5.29 लाख रुपये है. स्मार्ट वेरिएंट में एएमजी गियरबॉक्स का ऑप्शन नहीं मिलता है, जबकि दूसरे सभी वेरिएंट कॉम्बिनेशन में एएमटी चुनने की सुविधा मिलती है. दिलचस्प बात यह है कि बेस स्मार्ट वेरिएंट को छोड़कर हर वेरिएंट सभी पावरट्रेन ऑप्शन के साथ आते हैं.

2026 टाटा एरिस: एक्सटीरियर डिज़ाइन

एरिस, टियागो फेसलिफ्ट की तरह ही मिनिमलिस्टिक स्टाइलिंग के साथ एंट्री की है. स्लिम एलईडी हेडलाइट्स की बदौलत इसका फ्रंट एरिया शानदार दिखता है, जो बीच में ब्लैक ट्रिम से जुड़ी हुई हैं. नीचे की तरफ, बम्पर भी है, जिसमें लोअर एयर डैम और दोनों तरफ एलईडी फॉग लैंप्स हैं. इतना ही नहीं, बम्पर के दोनों ओर एयर कर्टन भी दिए गए हैं, जो बेहतर एयरो एफिशिएंसी में मदद करते हैं.

साइड से देखने पर, एरिस का सिल्हूट मौजूदा टिगोर से मिलता-जुलता है. पीछे की ओर कूपे जैसी रूफलाइन एरिस को स्पोर्टी लुक देती है. वहीं, इसका अगला हिस्सा टियागो जैसा दिखता है.

पीछे की तरफ देखें तो, इस कॉम्पैक्ट सेडान में अब कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप दिए गए हैं. टिगोर से लिए गए चौड़े और ऊंचे ब्रेक लैंप को बरकरार रखा गया है, वहीं एरिस में एक नया शार्क फिन एंटीना दिया गया है. ये कार कुल 6 कलर ऑप्शन में आती है. डंडेली ड्रिज़ल, नाइट्रो क्रिमसन, ड्यून ग्लो, डेटोना ग्रे, प्योर ग्रे और प्रिस्टीन व्हाइट.

2026 टाटा एरिस: फीचर्स और सेफ्टी

एरिस में कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है. इसके अलावा, इसमें 6 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम भी दिया गया है. ड्राइवर को स्प्लिट डिजिटल इंफॉर्मेशन डिस्प्ले भी मिलता है.

इसके अलावा इस कार में कनेक्टेड कार टैक्नोलॉजी, ऑटो हेडलाइट्स, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट के साथ पैसिव कीलेस एंट्री, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जर और यूएसबी-सी फास्ट चार्जिंग शामिल हैं.

इस सेफ्टी किट में 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर कैमरा, पार्किंग सेंसर और रेन-सेंसिंग वाइपर शामिल हैं. एरिस में नया डैशकैम फीचर भी मिलता है, जो 360-डिग्री कैमरा सिस्टम के साथ आता है.

2026 टाटा एयरिस: पावरट्रेन ऑप्शन

इंजन 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

1.2 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, सीएनजी के साथ उपलब्ध है।

शक्ति 86 पीएस 75.5 पीएस
टॉर्कः 113 एनएम 96.5 एनएम
हस्तांतरण 5-स्पीड एमटी / 5-स्पीड एएमटी

5-स्पीड एमटी / 5-स्पीड एएमटी

एरिस में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और सीएनजी के साथ 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है. टाटा की दूसरी कारों की तरह, एरिस में भी डुअल-सिलेंडर सेटअप दिया गया है, जिससे बूट स्पेस में कुछ ज्यादा जगह मिल जाती है. टाटा ने एएमटी पावरट्रेन में पैडल शिफ्टर्स को शामिल किया है, जिससे अब गियर को मैन्युअल रूप से कंट्रोल करना आसान हो गया है.

2026 टाटा एरिस : मुकाबला

2026 टाटा एरिस का मुकाबला हुंडई ऑरा , मारुति डिजायर और होंडा अमेज जैसी कॉम्पैक्ट सेडान कारों से है .

यह भी पढ़ें- कार खरीदने का प्लान है तो थोड़ा रुकिए! अगले 10 दिन में लॉन्च होंगी ये 5 धांसू फेसलिफ्ट गाड़ियां

Bentley की पहली इलेक्ट्रिक SUV से उठा पर्दा, 888 PS पावर और 600KM रेंज के साथ रफ्तार भी जबरदस्त

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button