
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा’ में दया भाभी का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस दिशा वकानी और उनके भाई सुंदरलाल का रोल करने वाले एक्टर मयूर वकानी पर्दे की तरह असल जीवन में भी भाई-बहन हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों के अलावा भी शो के दो और ऐसे एक्टर्स हैं, जो असल जिंदगी में भी रिश्तेदार हैं. वो दो एक्टर्स भव्य गांधी और समय शाह हैं. ये दोनों मौसेरे भाई हैं. 28 जुलाई को TMKOC को शुरू हुए 18 साल पूरे होने वाले हैं. इस मौके पर चलिए भव्य और समय की बात करते हैं.
भव्य गांधी पहले ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में टप्पू का रोल निभाते थे. हालांकि, 9 साल तक इस शो से जुड़े रहने के बाद 2017 में वो इस शो से अलग हो गए थे. उनके बाद राज अनादकट टप्पू के रोल में शो से जुड़े थे. वहीं बाद में उन्होंने भी इस शो को छोड़ दिया था. अब टप्पू का रोल नीतीश भलूनी निभाते हैं. वहीं समय शाह अब भी इस शो में नजर आते हैं. वो गोगी का रोल करते हैं. टप्पू और गोगी शो में एक दूसरे के काफी अच्छी दोस्त हैं.
भव्य गांधी और समय शाह का रिश्ता
बता दें कि एक तरफ जहां शो में भव्य गांधी और समय शाह एक दूसरे के दोस्त के रोल में दिखे तो वहीं रियल लाइफ में वो दोनों मौसेरे भाई हैं. दरअसल, समय की मां और भव्य की मां एक दूसरे की बहनें हैं. ऐसे में समय और भव्य एक दूसरे के कजन ब्रदर हैं.

भव्य गांधी और समय शाह
ये भी पढ़ें-
थलपति विजय ही नहीं, इन 5 कलाकारों ने भी करियर की पीक पर संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया
कब तक लॉर्ड बॉबी को विलेन बनाओगे? जन नेता में फीके लगे, विजय के सामने स्टारडम गुल
एक साथ शुरू किया करियर
भव्य गांधी और समय शाह दोनों ने ही एक साथ ही ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के जरिए अपना टीवी करियर शुरू किया था. इससे पहले इन दोनों ने किसी भी शोज में काम नहीं किया था. इन दोनों को टप्पू और गोगी के रोल में लोगों ने इतना पसंद किया कि दोनों लोगों के दिलों में बस गए. भव्य गांधी अब भले ही इस शो का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन लोग आज भी उन्हें टप्पू के रोल के लिए जानते हैं.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More