बबीता जी को बांहों में थामे दिखे जेठालाल, सामने आया 'तारक मेहता' का प्रोमो

Published on 18 सित॰ 2026

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का नया प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. प्रोमो में जेठालाल और बबीता जी के बीच रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे देखकर फैंस भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं.

Written By : दीक्षा शर्मा |  Updated at : 18 Sep 2026 02:04 PM (IST)

Preferred Sources

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Promo Out Jethalal Babita Ji Romantic Scene Goes Viral TMKOC Promo: जेठालाल की बांहों में दिखीं बबीता जी, फैंस बोले- 'दया भाभी गोकुलधाम वापस आओ'

तारक मेहता का उल्टा चश्मा का प्रोमो

Source : Youtube Screengrab

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी के पॉपुलर शोज में से एक है. ये शो पिछले 18 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है और इसके अपकमिंग एपिसोड का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं. अब 'तारक मेहता' का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें जेठालाल (दिलीप जोशी) और बबीता जी (मुनमुन दत्ता) के बीच रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है. दोनों को इस तरह करीब देखकर फैंस भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं.

बबीता जी को बांहों में थामे दिखे जेठालाल
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का नया प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. प्रोमो में देखा जा सकता है कि बबीता जी अपने दोस्त जेठालाल के घर में टेबल के पास दीये जला रही होती हैं. वहीं, पास में जेठालाल पोछा लगा रहे होते हैं. अचानक जेठालाल का पोछा बबीता जी के पैर में लग जाता है, जिससे उनका पैर फिसल जाता है और वो सीधे जेठालाल की बाहों में जा गिरती हैं.

सच हुआ जेठालाल का सपना!
करीब 2 सेकेंड तक बबीता जी जेठालाल की बाहों में ही रहती हैं. उस वक्त उन्हें कुछ समझ नहीं आता, वहीं जेठालाल उन्हें एकटक निहारते रहते हैं. उनके लिए तो ये पल किसी सपने से कम नहीं होता. इसके बाद बबीता जी संभलकर खड़ी होती हैं और उन्हें बचाने के लिए जेठालाल को थैंक्यू कहती हैं. फैंस इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

जेठालाल को है बबीता जी पर क्रश
बता दें कि जेठालाल को शुरुआत से ही बबीता जी पर क्रश है. वो अक्सर शो में उनकी तारीफ करते नजर आते हैं और उन्हें अपनी सबसे अच्छी दोस्त भी बताते हैं. बबीता जी के सामने आते ही जेठालाल का अंदाज भी बदल जाता है, जो शो के मजेदार पलों में से एक है.

ये भी पढ़ें:- रोंगटे खड़े कर देगी सीरियल किलर की ये इनवेस्टिगेशन, IMDb पर 8.5+ रेटिंग वाले 4 क्राइम शोज

फैंस को आईं दयाबेन की याद
जेठालाल और बबीता जी का ये सीन सामने आने के बाद फैंस कमेंट सेक्शन में दयाबेन यानी दिशा वकानी को याद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'दया भाभी गोकुलधाम वापस आओ.' वहीं, एक ने मजेदार अंदाज में लिखा, 'हाय हाय! जेठालाल के मन में बड़ा लड्डू फूटा.' 

TMKOC Promo: जेठालाल की बांहों में दिखीं बबीता जी, फैंस बोले- 'दया भाभी गोकुलधाम वापस आओ

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सबसे खुशनसीब इंसान.' दूसरे ने कमेंट किया, 'भाई का सपना पूरा होने की हार्दिक शुभकामनाएं. जेठालाल की तो लॉटरी लग गई आज.' वहीं, एक फैन ने लिखा, 'जेठा की इन हरकतों से दया नहीं आ रही है.'

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के बारे में जानिए
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी के सबसे लंबे समय से चल रहे कॉमेडी शोज में से एक है. असित कुमार मोदी के प्रोडक्शन में बना ये शो साल 2008 में शुरू हुआ था. शो की कहानी मुंबई की गोकुलधाम सोसाइटी में रहने वाले अलग-अलग परिवारों और उनके बीच होने वाली मजेदार घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है. जेठालाल, दयाबेन, बबीता जी, भिड़े और सोढ़ी जैसे किरदारों ने दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है. 

ये भी पढ़ें:- 'दायरा' की स्क्रीनिंग में लगा सितारों का जमावड़ा, रेखा और जावेद अख्तर समेत पहुंचे कई सेलेब्स

और पढ़ें

दीक्षा शर्मा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है. इससे पहले वो ज़ी मीडिया और न्यूजबाइट्स हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. दीक्षा शर्मा ने सिंघानिया यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने सुभारती यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है.

Read More

Published at : 18 Sep 2026 02:04 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola