'वो खुश नहीं...' Toxic में यश के इंटीमेट सीन पर पत्नी राधिका का क्या था रिएक्शन? एक्टर ने किया खुलासा - yash opens up about wife radhika reaction on his intimate scenes in toxic

Published on 16 अग॰ 2026

यश (Yash) ने 'टॉक्सिक' (Toxic) में अपने इंटीमेट सीन्स पर पत्नी राधिका पंडित के रिएक्शन के बारे में बात करते हुए बताया कि उनको प्रॉब्लम हुई या नहीं।

टॉक्सिक में यश ने दिए हैं काफी इंटीमेट सीन

टॉक्सिक में यश ने दिए हैं काफी इंटीमेट सीन

HighLights

  1. टॉक्सिक में यश ने दिए हैं काफी इंटीमेट सीन

  2. एक्टर ने बताया कैसा था वाइफ का रिएक्शन

  3.  26 अगस्त को रिलीज होगी टॉक्सिक  

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यश ने अपनी आने वाली फ़िल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फ़ॉर ग्रोन-अप्स' में इंटीमेट सीन पर अपनी पत्नी और एक्ट्रेस राधिका पंडित के रिएक्शन के बारे में बात की है। एक्टर ने माना कि ऐसे सीन किसी भी पार्टनर को असहज कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि राधिका समझती हैं कि वह एक एक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं और उन पर भरोसा करती हैं।

'टॉक्सिक' (Toxic) के ट्रेलर में यश (Yash) और दूसरे एक्टर्स के बोल्ड और इंटीमेट सीन की चर्चा होने के बाद ये बातें सामने आईं। एक इंटरव्यू में यश ने बताया कि स्क्रीन पर उन सीन्स को देखकर उनकी पत्नी को कैसा लग सकता है?

यह भी पढ़ें- 'बच्चे घर पर रहें...' Toxic की रिलीज से पहले यश ने दी चेतावनी, बताया किसके लिए है फिल्म?

क्या राधिका को हुई यश के इंटीमेट सीन से दिक्कत?

'टॉक्सिक' के इंटीमेट सीन पर राधिका पंडित के रिएक्शन के बारे में यश ने कहा कि वह झूठ नहीं बोलेंगे कि उनकी पत्नी उन्हें बोल्ड सीन में देखकर पूरी तरह सहज होंगी। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि कोई भी पार्टनर असहज महसूस करेगा। मैं झूठ नहीं बोलना चाहता। हर पार्टनर को ऐसा लगता है, लेकिन आखिर में हमें यह समझना होगा कि यह एक कला है, एक क्राफ्ट है, और इसके जरिए हम जो हासिल करना चाहते हैं, वह बहुत जरूरी है।

yash (12)

उन्होंने आगे कहा, 'कुछ चीजें लोग इसलिए करते हैं क्योंकि वे उनमें विश्वास करते हैं, कुछ चीजें इसलिए करते हैं क्योंकि वे उनके बारे में जानते हैं, और कुछ चीजें इसलिए करते हैं ताकि आने वाली पीढ़ी उनसे सीख सके और उन्हें रेफरेंस के तौर पर इस्तेमाल कर सके। इसलिए, कुछ चीजों को रिकॉर्ड करना जरूरी होता है और मुझे लगता है कि यह कहानी महत्वपूर्ण है'।

इंटीमेट सीन के लिए यश से छोड़ा कंफर्ट जोन

यश ने यह भी बताया कि इंटीमेट सीन और रोमांटिक पलों को करने के लिए उन्हें अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना पड़ा। उन्होंने कहा कि ये सीन जरूरी थे क्योंकि ये कहानी का अहम हिस्सा थे।

yash (11)

उन्होंने आगे कहा, 'मैं भी अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकला हूं। मेरे लिए ये चीजें करना आसान नहीं है। लेकिन कहानी की यही मांग है और यह कहानी का एक अहम पहलू है, इसलिए जाहिर है कि वह खुश नहीं होंगी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह नाराज हैं या कुछ और, क्योंकि उन्हें मुझ पर भरोसा है। सबसे जरूरी बात यह है कि वह भी एक एक्टर हैं, वह समझती हैं कि यह एक काम है'।

‘Toxic’ के बारे में

टॉक्सिक में यश डबल रोल में नजर आ रहे हैं, उनके साथ इस फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी काम कर रही हैं। फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है और यह 26 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।