TRE-4 विज्ञापन में देरी पर अभ्यर्थियों का फूटा गुस्सा: महाआंदोलन की दी चेतावनी, छात्र नेता दिलीप बोल- 2 साल से सिर्फ घोषणाएं हो रहीं - Patna News

Published on 2 अग॰ 2026

पटना9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
छात्र नेता दिलीप। - Dainik Bhaskar

छात्र नेता दिलीप।

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 के विज्ञापन में हो रही देरी को लेकर अभ्यर्थियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए बीपीएससी को अधियाचना भेजे जाने की जानकारी दी थी।

हालांकि, अब तक आयोग की ओर से भर्ती का नोटिफिकेशन जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी है।

छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में अभ्यर्थियों ने जल्द विज्ञापन जारी करने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन जारी करने की उठी मांग

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने नारे लगाते हुए कहा, "BPSC TRE-4 का विज्ञापन जारी करो, विज्ञापन नहीं तो शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो।" उनका कहना है कि लंबे समय से भर्ती का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन अब तक केवल घोषणाएं हुई हैं, जबकि नियुक्ति प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी है।

दो साल से सिर्फ घोषणाएं- दिलीप कुमार

छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि TRE-4 भर्ती को लेकर पिछले दो वर्षों से लगातार घोषणाएं की जा रही हैं, लेकिन अब तक विज्ञापन जारी नहीं हुआ।

अधियाचना लौटने की बताई वजह

दिलीप कुमार ने बताया कि बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार अधियाचना में कुछ त्रुटियां थीं, जिसके कारण उसे संबंधित विभाग को वापस भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि यदि अधियाचना में खामियां थीं तो उसे पहले ही ठीक किया जाना चाहिए था, ताकि भर्ती प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न होती।

4-5 दिनों में नोटिफिकेशन नहीं तो आंदोलन

छात्र नेता ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगले चार से पांच दिनों के भीतर TRE-4 का विज्ञापन जारी होना चाहिए और सभी विषयों में पर्याप्त रिक्तियां शामिल की जानी चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो राज्यभर के अभ्यर्थी महा आंदोलन करेंगे। उन्होंने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए।

नई BSSC अध्यक्ष से जताई उम्मीद

दिलीप कुमार ने बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की नई अध्यक्ष शोभा अहोतकर की नियुक्ति का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से आयोग में स्थायी अध्यक्ष नहीं होने के कारण कार्य प्रभावित हो रहा था।

उन्होंने उम्मीद जताई कि शोभा अहोतकर अपनी सख्त और ईमानदार कार्यशैली से आयोग में पारदर्शिता लाएंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि वे जल्द उनसे मिलकर अभ्यर्थियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

.

खबरें और भी हैं...

  • बांका में बिजली गिरने से 6 मौतें..7 झुलसे: पटना समेत 8 जिलों में तेज बारिश; बेगूसराय के 60 घरों में घुसा पानी, सीतामढ़ी में अस्पताल डूबा

    पटना समेत 8 जिलों में तेज बारिश; बेगूसराय के 60 घरों में घुसा पानी, सीतामढ़ी में अस्पताल डूबा|बिहार,Bihar - Dainik Bhaskar1:29
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बहादुरपुर में दो सोलर स्ट्रीट लाइटें बंद: ग्रामीण परेशान, बीपीआरओ ने 3 दिन में मरम्मत का आश्वासन दिया

    ग्रामीण परेशान, बीपीआरओ ने 3 दिन में मरम्मत का आश्वासन दिया|अथमलगोला(पटना ),Athamalgola(Patna) - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • CM ने माना- बिहार के लोग छिपकर पी रहे शराब: पटना में नशा मुक्ति कार्यक्रम में कहा-लोग पूजा के बहाने देवघर, बनारस और कुशीनगर ज्यादा जाने लगे हैं

    पटना में नशा मुक्ति कार्यक्रम में कहा-लोग पूजा के बहाने देवघर, बनारस और कुशीनगर ज्यादा जाने लगे हैं|पटना,Patna - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 'मेरे हीरो को जीरो बना दिया...चेहरा दिखा दो': एग्जीक्यूटिव अफसर के शव से लिपटकर रोई पत्नी, बोली- छोटे-छोटे बच्चे हैं, क्या करूंगी

    1:28
    • कॉपी लिंक

    शेयर