Vi ने लॉन्च किया नया और शानदार प्रीपेड प्लान, 20 OTT ऐप्स के साथ Unlimited 5G

Published on 27 जुल॰ 2026

Image

30GB डेटा और Unlimited 5G का भी लाभ/Photo-VI

Vodafone Idea (Vi) ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नया ₹200 Vi Movies & TV Pack लॉन्च किया है। यह प्लान उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो एक ही रिचार्ज में OTT स्ट्रीमिंग, लाइव टीवी और मोबाइल डेटा का लाभ लेना चाहते हैं। इस प्लान की वैधता 28 दिन है और इसमें 20 OTT प्लेटफॉर्म, 200 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल, 30GB हाई-स्पीड डेटा और पात्र ग्राहकों के लिए Unlimited 5G का लाभ मिलेगा।

अलग-अलग OTT सब्सक्रिप्शन की नहीं पड़ेगी जरूरत

कंपनी का कहना है कि नए प्लान के जरिए यूजर्स को अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म का अलग सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं होगी। एक ही रिचार्ज में कई लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सेवाओं का एक्सेस मिल जाएगा। Vi का दावा है कि इस प्लान की कीमत कई केबल टीवी और DTH मासिक सब्सक्रिप्शन से भी कम है।

इन OTT प्लेटफॉर्म्स का मिलेगा एक्सेस

Vi Movies & TV Pack के तहत ग्राहकों को JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, ShemarooMe, ManoramaMAX, FanCode, Playflix, Klikk, Atrangii, Chaupal, OTTplay Live, Pocket Films, YuppTV, Addatimes, Kanccha Lannka, TimesPlay और NextGTV समेत कुल 20 OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलेगा।

200 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल भी शामिल

OTT ऐप्स के अलावा इस प्लान में 200 से अधिक लाइव टीवी चैनलों का भी लाभ मिलेगा। कंपनी के अनुसार, इसमें 16 भाषाओं में उपलब्ध क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंटेंट शामिल है, ताकि अलग-अलग राज्यों और भाषाओं के दर्शकों की जरूरतें पूरी की जा सकें।

30GB डेटा और Unlimited 5G का भी लाभ

मनोरंजन के साथ-साथ इस प्लान में 30GB हाई-स्पीड मोबाइल डेटा भी दिया जा रहा है। वहीं, जिन क्षेत्रों में Vi की 5G सेवा उपलब्ध है और ग्राहक पात्र हैं, उन्हें Unlimited 5G डेटा का भी फायदा मिलेगा।

एक साथ 4 डिवाइस पर कर सकेंगे इस्तेमाल

Vi का यह सब्सक्रिप्शन एक समय में चार डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, अधिकांश OTT प्लेटफॉर्म पर दो स्क्रीन पर एक साथ स्ट्रीमिंग की सुविधा भी मिलेगी। हालांकि, SonyLIV इस नियम का अपवाद रहेगा और उसके लिए अलग स्ट्रीमिंग शर्तें लागू होंगी।

Pradeep Pandey

प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Tech-Gadgets

End of Article