फरीदाबाद में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई: एक की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल; गाड़ी अनियंत्रित होने से हादसा - Faridabad News

Published on 11 अग॰ 2026

BREAKING

फरीदाबाद में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई:एक की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल; गाड़ी अनियंत्रित होने से हादसा

फरीदाबाद17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद में तेज स्पीड स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गई। - Dainik Bhaskar

फरीदाबाद में तेज स्पीड स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गई।

फरीदाबाद में अटाली-कोराली रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान अटाली निवासी राजकुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, काले रंग की स्कॉर्पियो अटाली से कोराली की तरफ जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। स्कॉर्पियो सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

टक्कर के बाद स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।

टक्कर के बाद स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।

एक की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल

हादसे में अटाली निवासी बताए जा रहे एक युवक राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, वाहन में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने जांच शुरू की

तिगांव थाना इंचार्ज रणबीर ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को टोइंग वैन की मदद से सड़क से हटवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। तीन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

.

खबरें और भी हैं...

  • फरीदाबाद में लापता व्यक्ति की स्कूटी मिली: नहर में कूदने की आशंका, बिना बताए घर से निकला, काफी दिनों से चल रहा बीमार

    नहर में कूदने की आशंका, बिना बताए घर से निकला, काफी दिनों से चल रहा बीमार|बल्लभगढ़,Ballabgarh - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गाय से टकराकर कारोबारी की मौत, VIDEO: उछलकर कई फीट दूर गिरा, सुबह होने तक तड़पता रहा; फरीदाबाद में 1 साल पहले शादी हुई

    उछलकर कई फीट दूर गिरा, सुबह होने तक तड़पता रहा; फरीदाबाद में 1 साल पहले शादी हुई|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:41
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सावन शिवरात्रि पर हर-हर महादेव से गूंजा फरीदाबाद: कांवड़ियों ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक, मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार; पुलिस तैनात

    कांवड़ियों ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक, मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार; पुलिस तैनात|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:23
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फरीदाबाद में जहरीली गैस से कर्मचारी की मौत, दूसरा गंभीर: सीवर की सफाई करने उतरे थे, परिजन बोले-बिना सुरक्षा उपकरण के कराया जा रहा काम

    सीवर की सफाई करने उतरे थे, परिजन बोले-बिना सुरक्षा उपकरण के कराया जा रहा काम|बल्लभगढ़,Ballabgarh - Dainik Bhaskar0:40
    • कॉपी लिंक

    शेयर