वायरल न्यूज़
- Authored by: कौशलेंद्र पाठक
- Updated Jul 23, 2026, 10:14 AM IST
Viral Video: पहाड़ से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक रोड रोलर का अचानक पहिया निकला, जिसमें एक बाइक सवार ने किसी तरह अपनी जान बचाई है।
![]()
रोड रोलर का निकला पहिया (तस्वीर साभार- @rohrusebawa_)
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से एक हाहाकारी वीडियो (Shocking Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। जबकि, कुछ नजारों पर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ नजारे इतने खतरनाक होते हैं, जिनपर कई तरह के सवाल उठ जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में पहाड़ी इलाके में एक रोड रोलर का अचानक पहिया निकल जाता है। तभी एक बाइक सवार भी वहां पहुंच जाता है। लेकिन, उसकी किस्मत अच्छी थी कि वो बाल-बाल बच गया। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
कई बार आपने सुना होगा सड़क पर अचानक चलते हुए किसी गाड़ी का पहिया निकल गया। कुछ लोगों ने इस नजारे को लाइव भी देखा होगा। वो पल कितना खतरनाक होता है इसका अंदाज लगाना भी मुश्किल है। क्योंकि, कई बार परिणाम काफी खतरनाक हो जाते हैं। इतना ही नहीं इस घटना से दूसरे को भी नुकसान पहुंचता है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं पहाड़ी रास्ते पर एक रोड रोलर का चलते हुए अचानक पहिया निकल जाता है। वहीं, पास से एक बाइक सवार गुजरने वाला होता है। लेकिन, फिल्मी स्टाइल में बाइक सवार ने किसी तरह अपनी जान बचाई। देखें वीडियो...
हैरतअंगेज नजारा
वीडियो देखकर आपका दिमाग भी चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि वाकई ये नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता रह गया। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'rohrusebawa' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस हाहाकारी वीडियो को काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, चार लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं। इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है जरूर बताएं।
![]()
कौशलेंद्र पाठकauthor
कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।
और पढ़ें
- Hindi News
- Viral
End of Article