Vivo X Fold 6 की भारत लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन होगी एंट्री, जानें खासियत

Published on 5 अक्टू॰ 2026

Vivo X Fold 6 की भारत लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन होगी एंट्री, जानें खासियत

Vivo X Fold 6Image Credit source: Vivo

Vivo अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 को भारत में लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन को 6 अक्टूबर को होने वाले लॉन्च इवेंट में पेश किया जाएगा. इस इवेंट में Vivo V80 और Vivo S2 FE भी लॉन्च होंगे.

Vivo X Fold 6 भारत में ग्लोबल लॉन्च के बाद एंट्री करेगा. कंपनी ने अभी इसकी भारत में कीमत और कौन-कौन से वेरिएंट मिलेंगे, इसकी जानकारी नहीं दी है. हालांकि, चीन में लॉन्च हुए मॉडल के हिसाब से फोन में 8.02 इंच की फोल्डेबल AMOLED स्क्रीन, MediaTek Dimensity 9500 Super चिपसेट और 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है.

ब्लू कलर में दिखा फोन

Vivo India ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक टीजर जारी किया है. इसमें एक फोल्डेबल फोन ब्लू कलर में दिखाई दे रहा है. इसका डिजाइन चीन में जून में लॉन्च किए गए Vivo X Fold 6 से मिलता-जुलता है. हालांकि, भारत में फोन कितने कलर ऑप्शन में आएगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

कंपनी ने लॉन्च इवेंट में एक Mixed Reality यानी MR हेडसेट का भी टीजर जारी किया है. हालांकि, यह डिवाइस भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा या सिर्फ इवेंट में दिखाया जाएगा, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है. इसके नाम, कीमत और फीचर्स का भी खुलासा नहीं हुआ है.

8.02 इंच की बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन

चीन में लॉन्च हुए Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच की अंदर वाली AMOLED डिस्प्ले दी गई है. इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. फोन को बंद करने पर बाहर 6.51 इंच की कवर स्क्रीन मिलती है. फोन में MediaTek Dimensity 9500 Super चिपसेट दिया गया है. यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 Fold पर चलता है.

200MP कैमरा और Zeiss टेक्नोलॉजी

फोटोग्राफी के लिए फोन में Zeiss की मदद से तैयार ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 200MP का मेन कैमरा OIS के साथ मिलता है. इसके अलावा 50MP अल्ट्रावाइड और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. इस सेटअप से यूजर्स को नॉर्मल फोटो के साथ वाइड एंगल और दूर की चीजों की जूम फोटो लेने में भी मदद मिलेगी.

7,000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग

Vivo X Fold 6 में 7,000mAh की बैटरी दी गई है. यह 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP58 और IP59 रेटिंग मिली है. फोल्डेबल फोन की मोटाई खोलने पर सिर्फ 4.40mm बताई गई है, जबकि इसका वजन करीब 228 ग्राम है.

चीन में इतनी है कीमत

चीन में Vivo X Fold 6 के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत CNY 7,999 है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 1.14 लाख रुपये होती है. इसके टॉप वेरिएंट में 16GB RAM और 1TB स्टोरेज मिलती है. इसकी कीमत CNY 10,999 यानी करीब 1.58 लाख रुपये है. हालांकि, भारत में इसकी कीमत अलग हो सकती है और इसकी जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी.

ये भी पढ़ें- Oppo F35 Series की भारत में एंट्री, 50MP सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च हुए दो 5G फोन

महेंद्र भार्गव

महेंद्र भार्गव

महेंद्र भार्गव एक अनुभवी बिजनेस और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो 2018 से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. वर्तमान में महेंद्र TV9 Bharatvarsh के साथ जुड़े हुए हैं, जहां बिजनेस और ऑटोमोबाइल से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स, रिव्यू, एक्सक्लूसिव स्टोरीज़ और इन-डेप्थ एनालिसिस पर काम कर रहे हैं. ऑटोमोबाइल और बिजनेस सेगमेंट में 5+ सालों के अनुभव के साथ, Mahendra ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. महेंद्र नवदुनिया (दैनिक जागरण ग्रुप) अखबार से रिपोर्टर के तौर पर शुरुआत की. आगे ETV Bharat, Dainik Bhaskar, News18 और Zee News में उन्होंने डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में कई भूमिकाओं में काम किया.

Read More

google button