अलवर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

शहरी सरकार (नगर निकाय चुनाव) बनने के बाद अब गांव की सरकार चुनने की बारी है। गांव के मुखिया से लेकर प्रधान और जिला प्रमुख बनने के लिए नेता पूरी ताकत लगा रहे हैं। जिले में 12 प्रधान और 1 जिला प्रमुख और 390 सरपंच बनेंगे। सबसे बड़े पद जिला प्रमुख पर बड़े नेताओं की नजर है। वे अपने परिवार की महिला के नाम से राज करने के लिए पूरे जोड़-तोड़ में लग गए हैं।
जिला प्रमुख की कुर्सी पाने के लिए सरस डेयरी के पूर्व चेयरमैन बन्नाराम मीणा ने अपनी पत्नी संतोष मीणा को स्कूल व्याख्याता पद से स्वैच्छिक सेवानिवृति (VRS) दिला दी है। वहीं नगर परिषद अलवर में नेता प्रतिपक्ष रहे नरेंद्र मीणा अपनी पत्नी को बड़ौदामेव से चुनाव लड़ाने की तैयारी में हैं। इसी तरह प्रतापगढ़ में सरपंच ने खुद की ग्राम पंचायत एससी रिजर्व होने की संभावना के चलते दूसरी ग्राम पंचायत में भाई और भाभी का नाम जुड़वा लिया। इस तरह गांव की सरकार के मुखिया बनने के लिए नेता हर जतन कर रहे हैं। यह सब चुनाव के शुरू होने से पहले की उठापटक है।

पूर्व चेयरमैन की पत्नी रैणी से लड़ सकतीं चुनाव
अलवर सरस डेयरी के पूर्व चेयरमैन बन्नाराम मीणा की पत्नी संतोष मीणा स्कूल लेक्चरर हैं। उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है। उनकी अभी करीब 13 साल की नौकरी बची हैं। बन्नाराम मीणा का मूल गांव रैणी में है, इसलिए वे रैणी से पत्नी संतोष मीणा को जिला पार्षद का चुनाव लड़ा सकते हैं। असल में यह जिला पार्षद की सीट ST महिला आरक्षित है, इसलिए वे जिला प्रमुख बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। पिछली बार बन्नाराम मीणा को बीजेपी ने राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र से विधानसभा चुनाव का प्रत्याशी बनाया था।

प्रतापगढ़ सरपंच पर भाई-भाभी का नाम दूसरी ग्राम पंचायत में जुड़वाने का आरोप
अलवर के प्रतापगढ़ ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच कप्तान सिंह खटीक पर अपने भाई राम सिंह और भाभी कविता का नाम नई ग्राम पंचायत 'गुर्जरों का गवाड़ा' में जुड़वाने का आरोप है। शिकायतकर्ता रमेश कोली का न कहा- गुर्जरों का गवाड़ा में कप्तान सिंह का कोई नहीं रहता है और मनमर्जी से मतदाता सूची में नाम जुड़वाया गया है।
फरवरी 2026 में फर्जी मूल निवास दस्तावेज पेश करने का आरोप लगाते हुए तहसीलदार प्रतापगढ़ को इसकी शिकायत दी गई थी। शिकायत के बाद तहसीलदार ने 18 सितंबर को उनका मूल निवास प्रमाण पत्र खारिज कर दिया। इसके अलावा राज्य निर्वाचन आयोग को भी नाम हटाने के लिए शिकायत भेजी गई है।

नेता प्रतिपक्ष बड़ौदामेव से पत्नी को लड़ा सकते चुनाव
अलवर नगर परिषद के पूर्व पार्षद और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र मीणा अपनी पत्नी को जिला पार्षद का चुनाव लड़ाने की तैयारी में हैं। वे पत्नी को बड़ौदामेव से जिला पार्षद का चुनाव लड़ाकर आगे जिला प्रमुख के पद पर दावेदारी पेश करने के प्रयास में हैं। असल में अलवर जिला प्रमुख की सीट एसटी (ST) महिला के लिए आरक्षित है।
.
खबरें और भी हैं...
अलवर के सरिस्का में कल से देख सकेंगे टाइगर: तीन महीने बाद शुरू होगी जंगल सफारी, टूरिस्ट का मेन गेट पर होगा स्वागत
0:36- कॉपी लिंक
शेयर
चेक बाउंस मामले में आरोपी को 1 साल की जेल: कठूमर कोर्ट ने 60 हजार रुपए मुआवजा देने का भी आदेश दिया

- कॉपी लिंक
शेयर
अलवर ओपन जेल से फरार आजीवन कारावास का कैदी गिरफ्तार: बाइक चोरी और साइबर ठगी के आरोपी भी पकड़े, चोरी की 4 मोटरसाइकिलें बरामद
0:41- कॉपी लिंक
शेयर