Watch: नवरात्रि सेलिब्रेशन में मां दुर्गा बनीं 77 साल की हेमा मालिनी, परफॉर्मेंस देख मंत्रमुग्ध हुए फैंस

Published on 13 अक्टू॰ 2026

Watch: नवरात्रि सेलिब्रेशन में मां दुर्गा बनीं 77 साल की हेमा मालिनी, परफॉर्मेंस देख मंत्रमुग्ध हुए फैंस

मां दूर्गा बनीं हेमा मालिनीImage Credit source: dreamgirlhemamalini/Instagram

Hema Malini As Goddes Durga: हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन हेमा मालिनी के लाखों फैंस है, जो उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं. हेमा लंबे समय से फिल्मों से गायब हैं और राजनीति पर फोकस कर रही हैं. इस बीच हेमा मालिनी ने 77 साल की उम्र में भी नवरात्रि पर अपनी सालों पुरानी परंपरा को जारी रखा. दरअसल, हेमा मालिनी नवरात्रि सेलिब्रेशन में मां दूर्गा बनी हैं और शानदार परफॉर्मेंस दी है. उनकी परफॉर्मेंस देख हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया है. सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि हेमा मालिनी लंबे समय से नवरात्रि पर प्रसिद्ध डांस बैले (नृत्य नाटिका) ‘दुर्गा’ जरूर प्रस्तुत करती आई हैं.

उन्होंने 11 अक्टूबर को हैदराबाद के क्लासिक कन्वेंशन सेंटर में अपनी मशहूर डांस प्रस्तुति ‘दुर्गा’ पेश की है. यह कार्यक्रम अग्रवाल समाज, तेलंगाना की ओर से आयोजित अगरा डांडिया नवरात्रि समारोह का हिस्सा था. हेमा ने इस कार्यक्रम से अपनी परफॉर्मेंस की झलकियां भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.

मां दूर्गा बनीं हेमा मालिनी

सोमवार को हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी परफॉर्मेंस की कुछ तस्वीरें शेयर कीं. इनमें से एक तस्वीर में वह माता पार्वती के रूप में नजर आईं, जबकि उनके साथ भगवान शिव की भूमिका निभा रहे एक कलाकार भी दिखाई दिए. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “कल शाम क्लासिक कन्वेंशन सेंटर में अग्रवाल समाज, तेलंगाना के ‘अगरा डांडिया नवरात्रि समारोह’ में प्रस्तुति दी. यह 11 अक्टूबर, 2026 को मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती का भी हिस्सा था. नवरात्रि के पहले दिन अपनी सबसे लोकप्रिय बैले प्रस्तुति ‘दुर्गा’ पेश करना मेरे लिए बेहद खास और सुखद एहसास था. मुझे सच में लगा कि मुझ पर मां का आशीर्वाद है.” साथ ही इस खास मौके पर उन्होंने सभी को नवरात्रि और दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं भी दी हैं.

फैंस ने की हेमा मालिनी की तारीफ

हेमा मालिनी की इस प्रस्तुति को सोशल मीडिया पर फैंस का खूब प्यार मिल रहा है. एक यूजर ने कमेंट किया, “आपको यहां हैदराबाद के क्लासिक कन्वेंशन सेंटर में देखकर बहुत अच्छा लगा.” वहीं, दूसरे यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा, “बेहद खूबसूरत और दिव्य.” एक अन्य फैन ने लिखा, “हेमा मालिनी जी, हैदराबाद आने और इतनी खूबसूरत प्रस्तुति देने के लिए आपका धन्यवाद.” वहीं, एक यूजर ने उनकी कला के प्रति लगाव की तारीफ करते हुए लिखा, “कला के प्रति उनका प्यार उम्र का मोहताज नहीं है. वह एक सच्ची कलाकार हैं.”

ये भी पढ़ें: TV9 Festival Of India 2026: टीवी9 फेस्टिवल ऑफ इंडिया में धमाल मचाएंगे निजामी बंधु, इस दिन करेंगे परफॉर्म

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

google button