Yogi Adityanath Rural Development: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सोमवार को आंध्र प्रदेश में स्वर्ण भारत ट्रस्ट की 25वीं जयंती समारोह में भारत के विकास में गांवों की भूमिका पर बात की। उन्होंने कहा कि भारत की ताकत हमेशा उसके गांव रहे हैं। ग्रामीण विकास (Rural Development) के बिना आत्मनिर्भर भारत (Yogi Adityanath Rural Development) का लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सकता। गांव लंबे समय से देश की अर्थव्यवस्था, सामाजिक व्यवस्था और संस्कृति के प्रमुख केंद्र रहे हैं। उत्पादन, जल संरक्षण, कला-शिल्प और सामाजिक मूल्यों की मजबूत नींव भी गांवों में बनी है।
नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ने पर जोर
योगी आदित्यनाथ ने स्वर्ण भारत ट्रस्ट के ब्रिज स्कूलों और उत्तर प्रदेश के अटल आवासीय विद्यालयों का उदाहरण देते हुए कहा कि दोनों जगहों की भाषा और परिस्थितियां अलग हो सकती हैं, लेकिन सोच समान है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को आधुनिक शिक्षा और तकनीक के साथ अपनी जड़ों से भी जुड़ा रहना चाहिए। ग्रामीण विकास (Rural Development) में युवाओं की भूमिका अहम है। युवाओं को नई भाषाएं, तकनीक और वैश्विक अवसरों के लिए जरूरी कौशल सीखने चाहिए।
यह भी पढ़ें: CG OSD Vijay Chhablani: छत्तीसगढ़ सरकार ने विजय छबलानी को बनाया OSD, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में मिली पोस्टिंग
इंसेफ्लाइटिस पर नियंत्रण का अनुभव बताया
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश (Yogi Adityanath Rural Development) में इंसेफ्लाइटिस नियंत्रण (Encephalitis Control) के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कभी इंसेफ्लाइटिस के कारण हर साल हजारों मौतें होती थीं।
साल 2014 के बाद स्वच्छ भारत मिशन और दस्तक अभियान के जरिए घर-घर जाकर काम किया गया। हर घर में शौचालय बनाए गए और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाई गई। योगी ने कहा कि इन प्रयासों से बीमारी को पूरी तरह नियंत्रित कर उसके उन्मूलन की दिशा में सफलता मिली है।
यह भी पढ़ें: Sagar Sharab Death Case Update: सागर के जहरीली शराब कांड में मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपये की सहायता, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा बोले- अवैध शराब पर रोक लगेगी
तकनीक से बदल रहा ग्रामीण भारत
योगी ने कहा कि नए भारत में ग्रामीण भारत (Rural India) की ताकत को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जा रहा है। करीब 60 करोड़ लोग जनधन खातों का लाभ ले रहे हैं और वित्तीय समावेशन (Financial Inclusion) का दायरा बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि डिजिटल लेनदेन के क्षेत्र में भारत ने दुनिया के सामने उदाहरण पेश किया है। तकनीक ने दुकानदारों से लेकर आम लोगों तक भुगतान को आसान बनाया है। इससे ग्रामीण विकास (Rural Development) को भी नई गति मिली है।
यह भी पढ़ें: CG Fake Certificate Job: बलौदाबाजार में फर्जी D.Ed प्रमाण पत्र से नौकरी का आरोप, सहायक शिक्षक सस्पेन्ड
किसानों और महिलाओं को योजनाओं का लाभ
मुख्यमंत्री ने (Yogi Adityanath Rural Development) कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। महिलाओं को सम्मान के साथ पेंशन मिल रही है, जबकि किसानों को डीबीटी के जरिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिल रही है।
उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया (Digital India) और वित्तीय समावेशन के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार हुआ है। योगी के मुताबिक ग्रामीण विकास (Rural Development)में तकनीक, सरकारी योजनाओं और स्थानीय क्षमता को जोड़कर आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Khairagarh Municipal Election: 20 में से 7 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित, नए चेहरों को मौका