Yuvraj Singh Coach: जिस टीम ने 1 साल में निकाला, उसी के बैटिंग कोच बने युवराज सिंह

Published on 13 अक्टू॰ 2026

Yuvraj Singh Coach: जिस टीम ने 1 साल में निकाला, उसी के बैटिंग कोच बने युवराज सिंह

युवराज सिंह को बड़ी जिम्मेदारी (फोटो-पीटीआई)

अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह जैसे ताबड़तोड़ बल्लेबाजों को कोचिंग देने वाले युवराज सिंह अब आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ नजर आएंगे. उन्हें इस टीम का असिस्टेंट कोच और बैटिंग कोच बनाया गया है. बता दें साल 2015 में युवराज सिंह बतौर खिलाड़ी भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं. इस खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स ने 16 करोड़ में खरीदा था हालांकि एक सीजन के बाद ही उन्हें टीम से हटा दिया गया था लेकिन अब देखिए युवराज इसी टीम के कोच बन गए हैं. युवराज सिंह पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के साथ मिलकर काम करेंगे जो इस टीम के हेड कोच बने हैं.

युवराज सिंह को है अपार अनुभव

युवराज सिंह एक ऐसी टीम के कोच बने हैं जिसने अबतक आईपीएल नहीं जीता है. लेकिन अपने अनुभव से युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स को उसके लक्ष्य तक पहुंचा सकते हैं. सबसे बड़ी बात ये है कि युवराज सिंह दिल्ली के बल्लेबाजों को अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन की तरह आक्रामक बना सकते हैं. युवराज को खिलाड़ियों का गेम सुधारने में महारत हासिल है. बता दें इस खिलाड़ी ने आईपीएल में भी 132 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 2750 रन बनाए. उनका इंटरनेशनल क्रिकेट भी कमाल रहा. 17 सालों में उन्होंने 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी20 मैच खेले. युवराज सिंह ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वर्ल्ड कप जिताने में सबसे अहम भूमिका अदा की थी.

A champion. A leader. 𝐀 𝐓𝐢𝐠𝐞𝐫. 🐅🔥

The legend who inspired generations is ready to shape Dilli’s legacy. Welcome home, Yuvi paa! 💙❤️ https://t.co/i7A77rv2tJ

— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) October 13, 2026

दिल्ली का बैटिंग कोच बनने पर क्या बोले युवराज?

युवराज ने दिल्ली के साथ एक नया अध्याय शुरू करने को लेकर खुशी जताई. उन्होंने कहा, ‘मेरा इस फ्रेंचाइजी से पुराना जुड़ाव है और मैं मालिकों को अच्छी तरह जानता हूं, इसलिए ये मेरे लिए एक खास मौका है. मैं दादा (गांगुली) के साथ कोच के तौर पर काम करने के लिए भी उत्सुक हूं.’ उन्होंने कहा, ‘कोचिंग एक ऐसी चीज है जिसके लिए मैं बेहद जुनूनी हूं, और मैं इस बेहद प्रतिभाशाली टीम के साथ शुरुआत करने के लिए बेताब हूं.’

अनूप देव सिंह

अनूप देव सिंह

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल  2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.

Read More

google button